Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए

Sarkari Naukri: रिम्स रांची में काम करने वाले होमगार्ड के जवानों के लिए खुशखबरी है. सरकार इनका भत्ता बढ़ाने जा रही है. अभी होमगार्ड के जवानों को प्रतिदिन 500 रुपए मानदेय मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर 1088 रुपए कर दिया जायेगा. 15 अप्रैल को इस फैसले पर मुहर लगने की उम्मीद है.

Sarkari Naukri| रिम्स में तैनात होमगार्ड के जवानों का भत्ता 500 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 1,088 रुपए कर दिया जायेगा. इतना ही नहीं, 10 साल से अधिक समय से काम करने वाले होम गार्ड के जवानों को समायोजित भी किया जा सकता है. इसे 15 अप्रैल को होने वाली रिम्स शासी परिषद (जीबी) की बैठक में लाने की तैयारी है. वर्तमान में रिम्स प्रबंधन होमगार्ड जवानों को भत्ता के मद में प्रतिदिन 500 रुपए के हिसाब से फंड उपलब्ध कराता है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने के 14 अगस्त 2024 के फैसले का हवाला देते हुए प्रस्ताव रिम्स प्रबंधन को दिया था.

15 अप्रैल को 11:30 बजे होगी रिम्स शासी परिषद की बैठक

इस पर रिम्स जेनरल बॉडी (जीबी) से अनुमति लेने जा रहा है. बैठक स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की अध्यक्षता में 15 अप्रैल 2025 को दिन के 11:30 बजे से प्रशासनिक भवन में होगी.

नेत्रदान और अंगदान करने वालों को मुफ्त मोक्ष वाहन देने की तैयारी

रिम्स शासी परिषद की बैठक में नेत्रदान और अंगदान करने वालों को मुफ्त मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने का एजेंडा भी आ सकता है. बैठक में निर्णय होने पर इसे तत्काल लागू कर दिया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 साल से अधिक काम करने वालों को किया जा सकता है समायोजित

रिम्स में 10 साल से अधिक समय से काम करने वालों को समायोजित करने का प्रस्ताव भी जीबी में रखा जा सकता है. इन कर्मियों को तृतीय और चतुर्थ वर्ग में समायोजित करने की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें

7 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

बोकारो में जयराम महतो का विरोध, बीएसएल के बाद अब जगरनाथ महतो की पुण्यतिथि में जाने से रोका

रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़

Watch Video: गढ़वा के रंका मोड़ पर धू-धू कर जला रामनवमी का रथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >