कांके.
सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय पिठोरिया परिसर में सरस्वती पूजा सह विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय, शिक्षाविद सह भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश व समाजसेवी अनिल कुमार केशरी ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किये. जिनमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, हड़प्पा सभ्यता, ड्रिप सिंचाई, आपदा प्रबंधन, जल चक्र, स्वच्छता और तकनीकी नवाचार जैसे विषय शामिल थे. अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की. कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में नवाचार, तार्किक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देती है. मौके पर निदेशक सुजीत कुमार केशरी, शेखर कुमार, दीपक चौरसिया, प्रधानाध्यापक विजय पांडेय, शिक्षक सचित राणा, रंजीत तिर्की, राकेश झा, सुसित तिर्की, आशीष भूइंया, विनय कुल्लू, शबनम परवीन, अमृता मिंज, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.फोटो, विज्ञान प्रदर्शनी को दिखाते छात्र छात्राएं.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
