भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भारत पहुंचे बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का स्वागत किया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी।

रांची: भारत और बेल्जियम के बीच मैत्रीपूर्ण एवं बहुआयामी संबंधों को नयी मजबूती देने के उद्देश्य से बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत दौरे पर नयी दिल्ली पहुंचे. हवाई अड्डे पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक सहयोग और व्यापारिक साझेदारी को और विस्तार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यात्रा के दौरान भारत और बेल्जियम के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में चर्चा होने की उम्मीद है.

स्वागत के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उम्मीद जतायी कि बेल्जियम के प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और प्रगाढ़ करेगी. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा से भारत-बेल्जियम संबंधों को नये आयाम मिलेंगे और दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: RIMS से MBBS के बाद UPSC CMS में सफलता, हजारीबाग के डॉ आशीष ने पूरा किया परिवार का सपना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >