एशिया हॉकी फेडरेशन ने झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे को बनाया एथलीट्स एंबेस्डर, जानें क्या होगा उनका काम

एथलीट्स एंबेस्डर चुने जाने पर सलीमा को झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने और रांची रेलवे व खेल विभाग ने बधाई दी. सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़कीछापर गांव की रहनेवाली है

तोक्यो ओलिंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही झारखंड की सलीमा टेटे को एशिया हॉकी फेडरेशन ने दो साल (25 मार्च 2023 से 25 मार्च 2025 तक) के लिए एशिया का एथलीट्स एंबेस्डर बनाया है. एशियन हॉकी फेडरेशन के एथलीट्स एंबेस्डर के रूप में वह एथलीटों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, विकास और एडवोकेसी में एक विशेष नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभायेंगी. इसके साथ ही एथलीटों के अधिकारों और कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देंगी

सलीमा को कोरिया में भी हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने और रांची रेलवे व खेल विभाग ने बधाई दी. सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत बड़कीछापर गांव की रहनेवाली है. 2016 में जूनियर भारतीय महिला टीम से सलीमा ने करियर की शुरुआत की और तोक्यो ओलिंपिक, विश्व कप, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. तोक्यो ओलिंपिक में सलीमा के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी.

एंबेस्डर चुने जाने के बाद सलीमा ने कहा :

मैं एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से एथलीट्स एंबेस्डर चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं. एशिया के एथलीटों के रूप में हमें अपने करियर में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यह स्थिति मुझे अपनी आवाज को दुनिया में लाने की अनुमति देगी. मैं इस क्षेत्र के एथलीटों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव लाने की कोशिश करूंगी. एशियाई हॉकी महासंघ को मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देती हूं और हॉकी इंडिया का भी आभार व्यक्त करती हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >