साइ धुर्वा प्रीमियर लीग का उदघाटन, टाइटंस जीता

साइ धुर्वा प्रीमियर लीग का उदघाटन, टाइटंस जीता

रांची. साइ धुर्वा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में साइ धुर्वा प्रीमियर लीग का उदघाटन शनिवार को भूमि सुधार एवं राजस्व सचिव चंद्रशेखर ने किया. पहले मैच में टाइटंस ने सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 20 ओवर में दह विकेट पर 181 रन बनाये. इसमें जगदीश ने 79 और अमन ने 39 रनों की पारी खेली. वहीं रितु राज ने तीन व हर्ष ने दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस की टीम ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीता. इसमें रूपेश ने 99 व हर्ष ने 28 रनों की पारी खेली. रूपेश लिंडा मैन ऑफ द मैच बने. इस अवसर पर मुक्तेश सिंह, हिमांशु शेखर, अमित सिंह, युवराज सिंह, कौशिक सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >