Sports : पदाधिकारियों ने स्टेडियम का लिया जायजा

स्टेडियम के ग्राउंड फ्लोर में होगा सैफ का अस्थायी कार्यालय

खेल संवाददाता, रांची

तीन से पांच मई तक होनेवाले चौथे सैफ (साउथ एशियन फेडरेशन) गेम्स को लेकर खेल विभाग तैयारी में जुट गया है. लगातार बैठकें हो रही हैं. शनिवार को खेल विभाग के अपर सचिव राजेश कुमार ने बिरसा स्टेडियम का जायजा लिया. इनके साथ झारखंड एथलेटिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, मणिकांत व इंजीनियरों का दल भी साथ था. इस दौरान पदाधिकारियों ने वीवीआईपी, वीआईपी, खिलाड़ियों व ऑफिशियल्स के लिये बैठने की व्यवस्था कैसा हो इस पर विस्तार से चर्चा किया गया. मुख्य समारोह का स्थल कौन सा होगा इसका बी जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान तय किया गया कि वीआईपी इंट्री गेट नंबर 10 से होगा. वहीं, दर्शकों के लिये इंट्रेंस गेट 18 नंबर तय किया गया. जबकि बाहर से आनेवाले सारे खिलाड़ियों की इंट्री गेट नंबर एक से होगा. उद्घाटन समारोह मैदान में होगा. क्लचरल प्रोग्राम का भी आयोजन करने को लेकर चर्चा हुई.

स्टेडियम के ग्राउंड फ्लोर में होगा सैफ का अस्थायी कार्यालय

स्टेडिय के ग्राउंड फ्लोर में सैफ का अस्थाई कार्यालय होगा. अपर सचिव राजेश कुमार ने संबंधित इंजीनियर को निर्देश दिया है कि स्टेडियम के लगभग सारे कमरों को दुरुस्त कर दें. ताकि, ससमय ऑफिशियल्स को कार्यालय के कमरों को उपलब्ध कराया जा सके.

सारे इवेंट बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे

गेम्स के सभी इवेंट रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में होंगे. सरकार के इस आयोजन में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया भी सहयोग कर रहा है. इसमें सात देशों के कुल 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. खिलाड़ियों के अलावा लगभग 50 ऑफिशियल्स भी होंगे. इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, श्रीलंका व बर्मा के सीनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >