राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नामकुम में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन की शुरुआत की. मुख्य वक्ता संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने कहा संघ निरंतर हिंदू समाज को संगठित, सशक्त बनाने की दिशा में लगा है. देश की रक्षा का भार हम-सब हिंदुओं पर है. हमें सामूहिक संकल्प व सत्य के साथ शक्ति का प्रदर्शन करना होगा. समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना होगा. जब तक हम जाति के नाम पर बंटे रहेंगे परेशानी होगी. हिंदुओं में कुछ कमी रही होगी, तभी मुगलों व अंग्रेजों ने आकर देश में वर्षों शासन किया. मिशनरियों पर हमला करते हुए कहा कि वे शिक्षा, स्वास्थ, डरा धमका कर, लालच व वेश बदलकर आदिवासियों का धर्मांतरण करा सरना व सनातन को अलग करने में लगे हैं. पाकुड़, साहेबगंज में रोहिंग्या आदिवासी वनवासी महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर रहे हैंं. हिंदू विरोधी ताकतें परिवार को बाजार बनाने का षडयंत्र में लगी है. महानगर सह संचालक शशिकांत मिश्र ने भी विचार रखे. संचालन अभिषेक मिश्रा व धन्यवाद गोरख सिंह ने किया. मौके पर नगर संघ चालक मनोज सिंह, प्रचारक विशाल, प्रमोद कुमार सिंह, श्याम सिंह, समीर राय, सुनील साहू, सुधीर गोप, रमेश शर्मा, कैलाश महतो, रामाशंकर सिंह सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे.
सामूहिक संकल्प व सत्य के साथ शक्ति का प्रदर्शन करना जरूरीB
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.