Rupi Soren's health Update: रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. अस्पताल संचालक डॉ नितेश प्रिया ने बताया कि उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
डॉ नितेश प्रिया ने बताया कि सोमवार को रूपी सोरेन की ब्लड जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी. यदि जांच रिपोर्ट संतोषजनक रही और स्वास्थ्य में सुधार जारी रहा, तो उन्हें मंगलवार तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें- Ranchi में एम्स की तर्ज पर खुलेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का डीपीआर तैयार
