घर का ताला तोड़ कर 45 हजार सहित जेवरात की चोरी

पंडरा ओपी क्षेत्र के पूर्वी फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर 05 निवासी तारा चंद्र अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद सहित जेवरात की चोरी कर ली

रांची. पंडरा ओपी क्षेत्र के पूर्वी फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर 05 निवासी तारा चंद्र अग्रवाल के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद सहित जेवरात की चोरी कर ली. घटना को लेकर उन्होंने पंडरा ओपी में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके घर से 45 हजार नकद के अलावा सोना और चांदी के जेवरात की चोरी हुई है. पुलिस के अनुसार घटना के दौरान शिकायतकर्ता अपने घर में नहीं थे. इसलिए पुलिस को आशंका है कि चोरों ने रेकी के बाद इस घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >