8 सितंबर को रांची के खेलगांव में ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन, उर्सुलाइन में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रांची के खेलगांव में 8 सितंबर को रन फॉर विजन का आयोजन किया जाएगा. इसमें शहर के जाने-माने लोग हिस्सा लेंगे. ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन से पहले उर्सुलाइन कॉन्वेंट में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 100 लोगों ने नेत्रदान का फॉर्म भरा.

झारखंड की राजधानी रांची में हर साल ‘रन फॉर विजन’ का आयोजन होता है. इस बार यह आयोजन खेलगांव के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 8 सितंबर 2023 को होगा. कश्यप मेमोरियल आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भारती कश्यप ने सोमवार (28 अगस्त) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत कश्यप मेमोरियल आई बैंक के द्वारा उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में नेत्रदान जागरूकता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल की 11वीं और 12वीं की बच्चियों ने भाग लिया.

चित्रकला प्रतियोगिता की विजेताओं को किया जायेगा सम्मानित

पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने वाली इन बच्चियों को 8 सितंबर 2023 को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में सम्मानित किया जाएगा. कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के कॉर्निया प्रत्यारोपण विशेषज्ञों डॉ निधि गडकर कश्यप और डॉ पूजा उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों में निरंतर नेत्रदान जागरूकता व्याख्यान दे रहीं हैं.

उर्सुलाइन में 100 छात्राओं ने भरा नेत्रदान शपथ पत्र

डॉ भारती कश्यप ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े में एक बार फिर से कश्यप मेमोरियल आई बैंक की ओर से रन फॉर विजन का आयोजन होने जा रहा है. वर्ष 2005 से नेत्रदान जागरूकता के लिए रन फॉर विजन का लगातार आयोजन किया जा रहा है. इसमें रांची के बच्चे एवं गणमान्य लोग नेत्रदान जागरूकता के लिए दौड़ते हैं. यह दौड़ लोगों को नेत्रदान करने का संदेश देता है.

Also Read: कश्यप मेमोरियल आई बैंक व आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब के कार्यक्रम में बोलीं राज्यपाल, संकल्प लें, कोई व्यक्ति अंधेपन का शिकार न हो

कश्यप मेमोरियल आई बैंक में हुए 795 नेत्र प्रत्यारोपण

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कश्यप मेमोरियल आई बैंक, झारखंड के संस्थापक डॉ बीपी कश्यप एवं डॉ भारती कश्यप ने झारखंड-बिहार में पहली बार नेत्र प्रत्यारोपण किया था. कश्यप मेमोरियल आई बैंक अब तक 795 नेत्र प्रत्यारोपण कर चुका है. पिछले 5 वर्षों में हमने 334 नेत्र प्रत्यारोपण किए हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से अभी तक हमने 148 नेत्र प्रत्यारोपण किए हैं.

डॉ भारती ने डॉक्टरों की टीम को दिया श्रेय

डॉ भारती कश्यप ने इसका पूरा श्रेय कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल की डॉ निधि गडकर कश्यप के नेतृत्व में प्रशिक्षित नेत्र प्रत्यारोपण में प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम को दिया. कहा कि अगर यह टीम नहीं होती, तो नेत्र प्रत्यारोपण का इतना बड़ा काम नहीं हो पाता.

Also Read: रांची : कश्यप मेमोरियल आई बैंक में इस साल 24 नेत्र प्रत्यारोपण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >