Jharkhand: रांची संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस सिक्किम में पलटी, हेमंत सोरेन ने सीएम से की बात

Jharkhand News: रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से एकेडमिक टूर पर गए स्टूडेंट्स की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि बीएड कोर्स के ये स्टूडेंट्स एकेडमिक टूर के लिए सिक्किम गए हुए हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने सिक्किम के सीएम से बातचीत कर इनके इलाज की व्यवस्था करायी है.

Jharkhand News: रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से एकेडमिक टूर पर गए स्टूडेंट्स की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि बीएड कोर्स के ये स्टूडेंट्स एकेडमिक टूर के लिए सिक्किम गए हुए हैं. इन स्टूडेंट्स की संख्या 22 बताई जा रही है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि जानकारी मिलते ही उन्होंने सिक्किम के सीएम से बात की और इनके इलाज की व्यवस्था स्थानीय अस्पताल में करवायी. खराब मौसम के कारण इन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है.

रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के छात्र एकेडमिक टूर पर सिक्किम गए हैं. जानकारी के अनुसार छात्रों से भरी बस पलट गयी है. स्टूडेंट्स की बस कैसे सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुई है. इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. ये छात्र रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के बीएड डिपार्टमेंट के हैं. एकेडमिक टूर ये स्टूडेंट्स बस से सिक्किम गए हुए हैं. छात्रों की संख्या करीब 22 बताई जा रही है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से 4 मजदूरों की मौत

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षणिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक रानी पुल के पास हादसे की शिकार हो गयी. उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात की है. बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है. बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए RC को निर्देश दिया गया है. फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण बच्चों को एयरलिफ्ट करना मुश्किल हो रहा है. इसलिए वहीं समुचित इलाज की व्यवस्था करवायी गयी है.


Also Read: Mandar By-Election Result: मांडर की विधायक शिल्पी का राजनीति को लेकर क्या है नजरिया, पढ़िए खास बातचीत

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट किया है कि दुखद सूचना मिली है कि शैक्षणिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक रानी पुल के पास हादसे की शिकार हो गयी है. सीएम हेमंत सोरेन ने इस संदर्भ में सिक्किम के सीएम से बात की है. स्थानीय अस्पताल में इलाज की व्यवस्था करायी गयी है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >