Road Accident: रांची में दर्दनाक हादसा, पुल से 30 फीट नीचे गिरा बोलेरो, 9 घायल, 1 की स्थिति गंभीर

Road Accident: रांची में एक बोलेरो पुल से 30 फीट नीचे जा गिरा है. जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस घटना में एक की स्थिति गंभीर है.

रांची : रांची के अनगड़ा प्रखंड में रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी पुल से शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे एक बोलेरो 30 फीट नीचे जा गिरी. घटना में उस वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गये हैं. इनमें से एक महिला ललको देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वह सालमकुजू गोला गांव की रहने वाली है.

शादी समारोह में गये थे सभी लोग

इस सड़क दुर्घटना में शामिल अन्य घायलों में सोनी देवी (22), सालो देवी (60), मोलो देवी (50), मोबु देवी (60), रेमची देवी (60), कार्तिक मुंडा (3) शामिल हैं. सभी बरियातू गोला रामगढ़ के निवासी हैं. घटना के संबंध में बताया गया कि वे सभी बोलेरो (जेएच 01 एक्यु 7413) पर सवार होकर एक शादी समारोह में गये थे. वापसी के दौरान चालक ने अपना संतुलन खो दिया जिसके कारण ये हादसा हुआ.

कैसे हुई दुर्घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिस जगह पर ये दुर्घटना हुआ वह कार्यक्रम स्थल से महज दो किलो मीटर की दूरी पर है. पुल पार करने का रास्ता संकीर्ण होने के कारण पीछे से आ रही एक ट्रक बोलेरो को छूते हुए ओवरटेक कर आगे निकल गयी. इस दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन नीचे जा गिरा. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गड्ढे में उतरकर घायलों को ढोकर बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.

Also Read: JLKM के पूर्व महासचिव दीपक महतो ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने विलय की अफवाहों को किया खारिज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >