Ranchi News: जादुई करतब के सहारे वित्तीय जागरूकता बढ़ा रहा आरबीआइ

आरबीआइ वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए जादुई करतब का सहारा ले रहा है. इ

रांची. आरबीआइ वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए जादुई करतब का सहारा ले रहा है. इसी क्रम में जादू से जागरूकता : द मैजिक ऑफ फाइनेंस लिटरेसी नामक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है. राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 91वीं त्रैमासिक बैठक में इसे लांच किया गया था. इस अभियान के तहत प्रदेश भर के 101 शिक्षण संस्थानों में यह अभियान चलाया जायेगा, जिसमें जादुई प्रदर्शनों के जरिये फाइनेंस की जानकारियों और सावधानियों के संदेश रोचक व आकर्षक ढंग से विद्यार्थियों के बीच पहुंचाये जायेंगे.

बच्चों को दी गयी जानकारी

क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने सोमवार को कांके रोड स्थित सनातन विद्या मंदिर में इसकी शुरुआत की. इस दौरान कार्यक्रम में जादूगर अपूर्व कुमार नंदी ने बच्चों को खेल-खेल में बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग तथा सतर्कता व वित्तीय जन-जागरूकता के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >