रांची से बिपिन की रिपोर्ट
Ranchi News: रांची स्थित रिम्स में मंगलवार की शाम चतरा से इलाज कराने आए मरीज के परिजन और जूनियर डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई. इस मारपीट में चिकित्सक और परिजन दोनों पक्ष घायल हो गए.
दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
जानकारी के मुताबिक मरीज का पैर फुला हुआ था साथ में दर्द की समस्या थी. अस्पताल के ओपीडी डॉक्टर ने उपचार के दौरान मरीज को देखा और कुछ जरूरी जांच लिखने के बाद कुछ दिन बाद दोबारा आने को कहा. मरीज ने कहा कि वह काफी दूर से आया है, लिहाजा वह प्राइवेट लैब से जांच कराकर आने की बात कही. पीड़ित पक्ष का कहना है कि इतना कहते ही डॉक्टर भड़क गए और कहा कि तुम्हारे घर जाकर अच्छे से तुम्हारा इलाज करते हैं. अस्पताल के अंदर जूनियर डॉक्टर्स बड़ी संख्या में मेडिसिन ओपीडी और एक्सटेंशन वार्ड के पास पहले से मौजूद थे. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने डॉक्टरों को देख लेने की बात कही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस बीच एक महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके चलते उसे भी चोटें लगीं. हालांकि, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है. बरियातू थाना के मुताबिक उन्हें भी इस बात की मौखिक जानकारी मिली है.
सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच
अस्पताल के सुपरिटेंडेंट से छात्र के एग्जाम प्रतिनिधि की बात हुई है जिसके बाद वह भी मामले की जांच कर रहे हैं. घटना पर डॉक्टर शिशिर ने कहा कि उन्हें भी मारपीट की जानकारी मिली है. घटना की पूरी जानकारी बुधवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चलेगा. इसके बाद स्थिति को स्पष्ट करते हुए संबंधित पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: धनबाद जेल पहुंचकर रजनी रवानी से मिले सांसद ढुल्लू महतो, सीबीआई जांच कराने की कही बात
यह भी पढ़ें: दो हफ्ते के अंदर जोजोबाटा में लगेगा चापाकल, अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक दशरथ गागराई
