सभा-प्रदर्शन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेगा रिम्स

रिम्स में सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन कर सभा व प्रदर्शन करने वालों पर रिम्स प्रबंधन कानूनी कार्रवाई करेगा.

रांची : रिम्स में सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन कर सभा व प्रदर्शन करने वालों पर रिम्स प्रबंधन कानूनी कार्रवाई करेगा. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि विगत एक माह में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन कर विरोध प्रदर्शन किया गया है, लेकिन अब ऐसा नहीं हाेगा. ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार हर व्यक्ति को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना है, लेकिन हमारे कर्मचारी ही इसका उल्लंघन कर रहे हैं. इससे रिम्स की छवि खराब हो रही है. अगर लोगों को किसी प्रकार की समस्या है, तो अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी दें. समस्या का हल निकाला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >