रिम्स निदेशक ने चयन समिति व स्क्रूटनी समिति को जारी किया शोकॉज

रिम्स में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति में की गयी अनियमितता पर स्क्रूटिनी व चयन समिति को शोकॉज जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के आदेश के आलोक में रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने दो समितियों से चूक या गलती की जानकारी मांगी है.

रांची : रिम्स में तृतीय व चतुर्थ वर्ग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति में की गयी अनियमितता पर स्क्रूटिनी व चयन समिति को शोकॉज जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के आदेश के आलोक में रिम्स निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने दो समितियों से चूक या गलती की जानकारी मांगी है. समितियों को शोकॉज जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जून को जारी किये गये आदेश पत्र से अवगत कराया गया है.

बिंदु पांच पर विशेष ध्यान देते हुए जवाब देने को कहा गया है. समितियों से पूूछा गया है कि समिति द्वारा चूक या गलती हुई है, तो इसकी जानकारी दी जाये. चूक या गलती हुई है, तो क्यों नहीं नियमानुसार कार्रवाई की जाये? शोकॉज के लिए जारी पत्र में कहा गया है कि रिम्स स्वायतशासी संस्था है, जिसमें शासी परिषद का निर्णय सर्वोच्च होता है.

समितियों द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रतिवेदन को आगामी शासी परिषद में रखा जायेगा. शासी परिषद द्वारा जारी किये गये निर्णय के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. रिम्स निदेशक कार्यालय द्वारा 16 जून को शोकॉज जारी किया गया है. यथाशीघ्र समितियों को प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया है.

तृतीय व चतुर्थ वर्ग की नियुक्ति में कैसे हुई गलती, क्याें न कार्रवाई की जाये

स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर चयन व स्क्रूटनी समितियों से चूक या गलती से संबंधित जानकारी मांगी गयी है. प्रतिवेदन को शासी परिषद में रखा जायेगा. कार्रवाई वहीं से तय की जायेगी.

– डॉ दिनेश कुमार सिंह, निदेशक, रिम्स

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >