रिम्स निदेशक ने मरीजों को दिया परामर्श

रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने सोमवार को न्यूरो सर्जरी ओपीडी में मरीजों को करीब डेढ़ घंटे तक परामर्श दिया. इसमें कई ऐसे मरीज थे, जिनकी पहले सर्जरी हो चुकी थी और वह फॉलोअप के सिलसिले में आये थे.

रांची. रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने सोमवार को न्यूरो सर्जरी ओपीडी में मरीजों को करीब डेढ़ घंटे तक परामर्श दिया. इसमें कई ऐसे मरीज थे, जिनकी पहले सर्जरी हो चुकी थी और वह फॉलोअप के सिलसिले में आये थे. वहीं, कई ऐसे मरीजों ने भी परामर्श लिया, जो जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाइयां लिखवाने आये थे. डॉ राजकुमार ने सभी मरीजों को जेनेरिक दवाइयां लिखीं. उन्होंने कहा कि जेनेरिक दवा लिखने की आदत डॉक्टरों को अपने दिनचर्या में लानी होगी. सरकारी अस्पताल में गरीब और निचली मध्यम श्रेणी के मरीज परामर्श लेने आते हैं. अगर उनको महंगी और ब्रांडेड दवाइयां ही लिखी जायेंगी, तो उनके सामने परेशानी बढ़ जायेगी. इधर, न्यूरो सर्जरी विभाग में एक सीनियर चिकित्सक डॉ आनंद ही बच गये हैं. उनके सामने सप्ताह में सभी दिन परामर्श देने की जिम्मेदारी है. इसी बीच उनको ऑपरेशन भी करना है. मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए निदेशक डॉ राजकुमार ने जिम्मा संभाल रहे है. उन्होंने बताया कि शीघ्र न्यूरो सर्जरी में डॉक्टरों की कमी को दूर कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >