दिशा की बैठक में पिपरवार की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा

दिशा की बैठक चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई.

पिपरवार. चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक सोमवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें 24 दिसंबर, 2024 की बैठक में लिए गये निर्णयों की विभागवार समीक्षा की गयी. इसमें विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि रवींद्र कुमार सिंह ने पिपरवार कोयलांचल से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने बचरा में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने, आंगनबाड़ी केंद्र खोलने व पिपरवार थाना को नव निर्मित भवन में स्थानांतरण करने की मांग की. इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अनियमित आपूर्ति, पर्यटन क्षेत्र में विकास नहीं होने, शिक्षा, स्वास्थ्य की खराब स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया. दिशा की पूर्व बैठक में बचरा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मांग पर उपायुक्त ने सीधे जीएम से बात की. उपायुक्त ने पूछा की कब तक उक्त मशीन लगेगी. मौके पर उपायुक्त रवि आनंद, विधायक जनार्दन पासवान, उज्ज्वल दास , रौशनलाल चौधरी, डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, पिपरवार जीएम सुजीत कुमार, आम्रपाली-संघमित्रा जीएम संजीव कुमार, एसओसी कुंदन कुमार सहित प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में बचरा में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने की मांग भी उठायी गयी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >