2 माह में मांगे पूरी नहीं हुईं तो राज्यभर में आंदोलन करेंगे राजस्वकर्मी, रांची में हुई बैठक

राज्य के राजस्व उप निरीक्षक अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर एकजुट हुए हैं. मांगों के पूरा न होने पर उन्होंने 2 महीने का अल्टीमेटम देते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. इस दौरान सभी राजस्व संबंधी कार्य ठप कर दिए जाएंगे.

मनोज लाल की रिपोर्ट

रांची. राज्य के सभी जिलों के राजस्व उप निरीक्षक रांची शहर अंचल परिसर में जुटे. उन्होंने बैठक कर अपनी आठ सूत्री मांगों की समीक्षा की. इन मांगों की पूर्ति नहीं होने पर कर्मियों ने असंतुष्टि जतायी.

2 माह का अल्टीमेटम

साथ ही कहा कि अगर दो माह में मांगें पूरी नहीं होती है, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा. इस दौरान सभी राजस्व संबंधी कार्य ठप करा दिए जाएंगे. बैठक में सारे जिलों के प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखीं और पूर्व से चली आ रही मांगों पर चर्चा किया.

राज्य स्तरीय सम्मेलन करने का भी निर्णय

बैठक में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अध्यक्ष दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष ऋतितोष झा, महामंत्री चंद्र दीप गांधी, संयुक्त मंत्री सुकेश रंजन व कोषाध्यक्ष रविंद्र शुक्ला बनाये गये.

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: 80 लाख में नौकरी का सौदा, अभ्यर्थी ने एजेंट को पिता के खाते से भेजे थे 16 लाख, CID के सामने खोला राज

बैठक में प्रतिनिधियों रखीं ने अपनी बात

बैठक में मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, महामंत्री दुर्गेश मुंडा, संयुक्त मंत्री रविंद्र प्रसाद, महावीर प्रसाद, रवींद्र शुक्ला कोषाध्याय संजय साहू, इंद्रदेव, रविदास, विकास सोनी, विष्णु कुमार, मो तनवीर, सुकेश रंजन, उमेश कुमार, दिवाकर सिंह, प्रदीप बलमुचू, आनंद पांडेय, सुनील सिंह आदि ने अपनी बातें रखी.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन : मंत्रियों की कमेटी ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, राहुल गांधी ने CM हेमंत को भेजा पत्र

संघ ने इन मांगों पर बनायी सहमति

1. वेतन विसंगति को दूर किया जाये- मूल वेतन पर 2400 ग्रेड पे हो

2. तीन साल बाद 2800 ग्रेड पे किया जाये

3.राजस्व उप निरीक्षक से अंचल निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति हो

4. सीमित परीक्षा का काल अवधि पांच वर्ष किया जाये

5.राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो

6.उप निरीक्षकों को प्रताड़ित करने से जिला के वरीय पदाधिकारियों को रोका जाये




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >