पति की मृत्यु, आज पत्नी देगी मुखाग्नि

रांची : कांके रोड निवासी 80 साल के वृद्ध सेवानिवृत्त अभियंता अमित कुमार मुखर्जी का निधन हो गया. गुरुवार को हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा. उनकी 75 वर्षीय पत्नी मुखाग्नि देगी. मालूम हो कि कोरोना वायरस के किये गये लॉकडाउन के कारण उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया से रांची नहीं आ पा रहा है. इस […]

रांची : कांके रोड निवासी 80 साल के वृद्ध सेवानिवृत्त अभियंता अमित कुमार मुखर्जी का निधन हो गया. गुरुवार को हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा. उनकी 75 वर्षीय पत्नी मुखाग्नि देगी. मालूम हो कि कोरोना वायरस के किये गये लॉकडाउन के कारण उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया से रांची नहीं आ पा रहा है. इस वजह से उनकी पत्नी मुखाग्नि देगी. वे कांके रोड में पैंसी अपार्टमेंट में रहते थे. स्वर्गीय मुखर्जी बीमार चल रहे थे और ऑर्किड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इस दुख की घड़ी में अपार्टमेंट के लोग उनकी मदद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >