बीएयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर का निधन

बीएयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर का निधन

कांके : बिरसा कृषि विवि के पशु चिकित्सा संकाय के पूर्व प्रोफेसर मिल्लत काॅलोनी निवासी डाॅ कलीमुद्दीन (66 वर्ष) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. मंगलवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कांके जेनरल हाॅस्पिटल लाया गया.

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डाॅ कलीमुद्दीन पशु चिकित्सा संकाय के वेटनरी पब्लिक हेल्थ विभाग में पशु चिकित्सक थे.

बीएयू में उनका कार्यकाल 1983 से 2018 तक रहा. पुत्र पशु चिकित्सक डाॅ ओसामा के छत्तीसगढ़ से लौटने के बाद बुधवार को पतराटोली कब्रिस्तान में डॉ कलीमुद्दीन को सुपुर्दे खाक किया जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >