संवेदकों ने आपस में प्रतिस्पर्धा नहीं करने का लिया संकल्प

बेंती पंचायत सचिवालय में विस्थापित संवेदक संघ की बैठक संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई.

पिपरवार. बेंती पंचायत सचिवालय में विस्थापित संवेदक संघ की बैठक संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें इएंडएम विभाग के ठेका कार्यों पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर कई संवेदकों के बीच वर्षों से जारी आपसी प्रतिस्पर्धा का समाधान किया गया. संवेदकों ने भविष्य में आपसी स्पर्धा नहीं करने का संकल्प लिया. इसके लिए एक कमेटी का पुनर्गठन किया गया. नयी कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, सचिव लक्ष्मण कुमार मंडल व संरक्षक संजय सिंह को बनाया गया. इसके अलावा दिलीप साहू, विजय सिंह, अर्जुन महतो, सुखी गंझू, आलोक सिंह, जगजीत सिंह, दिवाकर यादव, गुड्डू चौहान, विकास पांडेय, कालेश्वर पासवान व नीरज गंझू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. संचालन सुखी गंझू ने किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष नागेश्वर गंझू, नंदकिशोर पांडेय, श्याम किशोर सिंह, आलोक सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर कुमार, मधुसूदन पात्रा, अशोक कुमार, सुनील कुमार मेहता, अर्जुन कुमार ठाकुर, शैलेश सिंह, संतोष मेहतो, वासुदेव कुमार, विजय कुमार वर्मा, नवीन सिंह, रामसराय कुमार, किशन सिंह, गणेश भुइयां आदि उपस्थित थे.

विस्थापित संवेदक संघ की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >