ड्रिलिंग के समय पानी की व्यवस्था की मांग

खदान में नियमपूर्वक ड्रिलिंग नहीं करने की ओर उच्च प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया है.

डकरा. डकरा परियोजना में कार्यरत सीनियर ओवरमैन ग्रेड -वन संजय सिन्हा ने खदान में नियमपूर्वक ड्रिलिंग नहीं करने की ओर उच्च प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होनें बताया कि ड्रिल मशीन में पानी भर कर चलाना है, ताकि धूल न उड़े. इस बारे में वे डकरा परियोजना के खान प्रबंधक को कई बार जानकारी दी वे स्वयं खदान में रहते हुए स्थिति की भयावहता को देखते भी हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करते हैं.बताया कि ड्रिलिंग के समय कार्यस्थल पर मौजूद रहना जरूरी होता है और जो लोग भी मौके पर मौजूद रहते हैं. वे उड़ते हुए धूल से परेशान रहते हैं. धूल के कारण सिलिकोसिस बीमारी होने का खतरा बढ़ गया है. इस बीमारी में फेंफड़ों में धूल जम जाता जिसका कोई इलाज नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >