Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में दिखी बिरसा मुंडा की झलक, बाबा बैद्यनाथ के हुए दर्शन

गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ था. केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था

74वां गणतंत्र दिवस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर कर्तव्य पथ परेड निकाली गयी. इसमें स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति की ताकत नजर आ आयी. इसके बाद झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली भी गयी. अगर हम राज्य के झांकी की बात करें तो इसमें देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम को दिखाया गया. साथ ही इसमें भगवान बिरसा मुंडा को भी दर्शाया गया. जो बेहद खूबसूरत था.

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ था. केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था.

चयन प्रक्रिया के बाद केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन को लेकर चयन हुआ. झांकी के चयन प्रक्रिया में राज्य की थीम को देश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा काफी सराहा गया था. 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लिया गया. इसके बाद 23 जनवरी 2023 को इसका रिहर्सल भी करा लिया गया.

क्या खास है झांकी में

आपको बता दें कि इस झांकी बेहतर बनाने के लिए राज्य के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की. इस झांकी में खास तौर पर देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी दर्शाया गया. साथ ही साथ यहां की प्राचीन कला एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी गई. झांकी के साइड पैनल पर झारखंड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शायी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >