Education News : रांची विवि में छात्रों की समस्याओं को लेकर रजिस्ट्रार से मिला मंच

रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को अबुआ अधिकार मंच ने रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु को ज्ञापन सौंपा.

रांची (विशेष संवाददाता). रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को अबुआ अधिकार मंच ने रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहु को ज्ञापन सौंपा. मंच के अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रार को सत्र के विलंब रहने से हो रही परेशानियों से अवगत कराया. वहीं बताया कि पिछले छह वर्ष से विवि में छात्र संघ का चुनाव नहीं हुआ है. श्री शुक्ला ने रजिस्ट्रार से सत्र नियमित करने, चुनाव कराने, पीजी व कॉलेज में शिक्षक-छात्र अनुपात को सही करने करने की मांग की. मंच ने मारवाड़ी कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में विद्यार्थियों को हो रही परेशानी से भी अवगत कराया. केंद्रीय पुस्तकालय को पूर्व की भांति रात 10:00 बजे तक खुला रखने, पीजी साइंस ब्लॉक के कैंटीन में हाइजिन व साफ-सफाई का ध्यान रखने की मांग की. इसके अलावा परफॉर्मिंग एवं फाइन आर्ट्स विभाग में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की. मंच ने रजिस्ट्रार से मांग की कि योग विभाग में शिक्षकों की कमी दूर की जाये. पिछले दिनों एक शिक्षिका को पढाने से मना किये जाने पर विभाग में विद्यार्थियों ने तालाबंदी कर दी थी. मंच ने परीक्षा केंद्र रहने के कारण पढ़ाई बाधित नहीं होने देने की व्यवस्था करने की मांग की. इस अवसर पर विशाल कुमार यादव, अमित तिर्की, बिपिन कुमार यादव, प्रियांशु शर्मा, रूफी प्रवीण, मनस्वी जायसवाल, आकाश नयन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >