बुद्ध पूर्णिमा पर जैप वन मंदिर में दोमांग पाठ शुरू

भगवान गौतम बुद्ध के 2568 वें जन्मोत्सव को लेकर रविवार से जैप वन परिसर स्थित सामड्डुपलिंग गुंबा में दोमांग पाठ शुरू हो गया.

रांची. भगवान गौतम बुद्ध के 2568 वें जन्मोत्सव को लेकर रविवार से जैप वन परिसर स्थित सामड्डुपलिंग गुंबा में दोमांग पाठ शुरू हो गया. यह दोमांग पाठ 21 मई तक चलेगा. उधर बुद्ध पूर्णिमा को लेकर गुंबा को सजा-संवार दिया गया था, लेकिन दोपहर में आयी आंधी और तेज बारिश के कारण मंदिर परिसर में लगा झंडा उड़ गया. समिति के लोगों ने कहा कि सोमवार को पुन: इसे लगाने का कार्य किया जायेगा.

बुद्ध पूर्णिमा पर होगा ध्वजारोहण

उधर बुद्ध पूर्णिमा के दिन 23 मई को प्रात: 9.40 बजे ध्वाजारोहण किया जायेगा. इसके बाद दीप प्रज्वलन होगा. इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर लगाये गये आचारसंहिता को देखते हुए वृहत प्रभात फेरी नहीं निकाली जायेगी. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सांकेतिक होंगे. दिन के एक बजे आशीर्वाद दिया जायेगा और दो बजे से भंडारा शुरू होगा. गुंबा के मुख्य लामा अरुण ने बताया कि तैयारी को लेकर हर दिन कमेटी के सदस्यों की बैठक हो रही है और उसकी समीक्षा भी की जा रही है. उधर हर दिन बुद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्त मंदिर में आ रहे हैं. नेपाल हाउस सचिवालय के पास स्थित छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी द्वारा संचालित बुद्ध मंदिर में सोमवार से दोमांग पाठ शुरू होगा. इसके लिए यहां बाहर से लामा आये हैं. 23 मई को सुबह से पूजा-अर्चना की जायेगी.इस बार चुनाव के कारण यहां भी शोभायात्रा नहीं निकाली जायेगी. इन बुद्ध मंदिर के अलावा अन्य बुद्ध मंदिर में भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >