पब्लिक लाइब्रेरी में पठन-पाठन शुरू

छात्र-छात्राओं समेत प्रखंड प्रमुख व कई गणमान्य लोगों ने ली सदस्यता

बेड़ो.

प्रखंड मुख्यालय के पुराने भवन में जोसोवा द्वारा संचालित पब्लिक लाइब्रेरी में पठन-पाठन शुरू हो गया. लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं समेत प्रखंड प्रमुख विनीता कच्छप, प्रज्ञा केंद्र संचालक, पंचायत प्रतिनिधि सहित कंपटीशन की तैयारी करनेवाले कई विद्यार्थियों ने सदस्यता ली. लाइब्रेरियन शमामा फातिमा ने बताया कि पाठकों के लिए पुस्तकालय की मासिक शुल्क 50 रुपये तथा वार्षिक शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. लाइब्रेरी में पाठकों के लिए सुविधाजनक माहौल और भरपूर संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं. इधर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि लाइब्रेरी में सभी श्रेणी के पाठकों के लिए पुस्तकें, दैनिक अख़बार, प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें व पत्रिकाएं, शांत व सुरक्षित अध्ययन वातावरण, विद्युत और इंटरनेट की सुविधा, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं.

छात्र-छात्राओं समेत प्रखंड प्रमुख व कई गणमान्य लोगों ने ली सदस्यता

बेड़ो फोटो-लाइब्रेरी में पढाई करते विद्यार्थी व अन्य.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >