आरसीएमयू ने कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने की मांग की

आरसीएमयू ने पिपरवार जीएम को ज्ञापन सौंपकर कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।

पिपरवार: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कासिम उर्फ मुन्ना ने पिपरवार जीएम सुजीत कुमार को ज्ञापन सौंप कर राजधर साइडिंग के निकट कनौदा में लोकल सेल स्थापित करने की मांग की है. इस अवसर पर श्री कासिम ने पिपरवार भूमिगत खान से निकलने वाले कोयले को कनौदा लोकल सेल को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

जीएम को बताया गया कि कनौदा में लोकल सेल शुरू होने से क्षेत्र के गरीब, विस्थापित व स्थानीय ग्रामीणो के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. वहीं, इससे स्थानीय युवाओं को मुख्य धारा से जोड़े रखने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा कासिम ने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, नियमित व निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने, कोयलांचल की जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाने, ग्रामीणो के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग की. इस पर जीएम ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >