Ranchi news : रातू रोड अस्पताल के लिए निगम ने चौथी बार निकाला टेंडर

वर्ष 2011 में तत्कालीन राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल का निर्माण करवाया था.

रांची. पिछले दो वर्षों से बंद रातू रोड अस्पताल के संचालन के लिए रांची नगर निगम ने चौथी बार टेंडर निकाला है. इस अस्पताल को एजेंसी, अस्पताल प्रबंधन या किसी विशेषज्ञ डॉक्टर को सौंपने की तैयारी की जा रही है. इससे पहले तीन बार टेंडर निकाला जा चुका है, लेकिन सफलता नहीं मिली.

2.75 करोड़ से हुआ था निर्म��ण

वर्ष 2011 में तत्कालीन राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से इस अस्पताल का निर्माण करवाया था. तब उन्होंने निगम के अधिकारियों से इस अस्पताल का संचालन खुद करने की मांग की थी. लेकिन, निगम तैयार नहीं हुआ. निगम ने इसके संचालन का जिम्मा देवकमल अस्पताल व प्रोमिस हेल्थकेयर को दिया. बाद में दोनों से वापस ले लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >