Ratu Road Durga Puja Pandal : रांची में आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड की ओर से इस बार ‘टेंपल ऑफ टुगेदर’ थीम पर दुर्गा पूजा का पंडाल तैयार किया जा रहा है. मुख्य संरक्षक विक्की यादव ने बताया कि ‘टेंपल ऑफ टुगेदर’ के थीम के माध्यम से प्रकृति, कला और आस्था को एक साथ दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. 40 फीट ऊंचे इस पंडाल पर 30 फीट ऊंची भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. पंडाल के निर्माण में हस्तशिल्प, बांस की टोकरी और अन्य पर्यावरणअनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. पंडाल के ऊपर पेड़-पौधे, पक्षी, जंगली जानवर और अन्य आकर्षण कलाकृतियां उकेरी जायेंगी. पंडाल के अंदर मां भवानी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी. यह प्रतिमा बंगाल के कारीगर तैयार कर रहे हैं. प्रतिमा पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा और शृंगाल से सुसज्जित किया जायेगा.
पहली बार फ्लाइओवर की सजावट
सबसे खास बात यह है कि इस पूजा में पहली बार रातू रोड फ्लाइओवर को भी शुरुआत से लेकर अंत तक आकर्षक और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जायेगा. पंडाल परिसर के समीप से लेकर रातू रोड चौक के पूर्व तक पांच गेट लाइट लगाये जायेंगे. इनमें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से लेकर युवावस्था तक के दृश्य को दिखाया जायेगा. वहीं, 16 मेकैनिकल लाइटें लगायी जायेंगी, जिसमें तरह-तरह की आकर्षक आकृतियों को जिवंत किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार और जिला उपायुक्तों को राहत, हाईकोर्ट ने असिस्टेंट टीचर नियुक्ति अवमानना मामला किया खत्म
कमेटी इस प्रकार है
मुख्य संरक्षक : विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिमन्युसिंह यादव, मुख्य पुजारी संतोष पाठक, सचिव अजित कुमार, महासचिव धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबलू सिंह व मनोज अग्रवाल, मुख्य सलाहकार टुनटुन सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, साजन सेठ, दीपक वर्माव राजा, प्रचार मंत्री राजू राय और सुभाष राय, महामंत्री संजीव कुमार, शुभम चौधरी , प्रिंस गुप्ता, साहिल वर्मा, मंत्री आयुष पाठक, प्रचार मंत्री विद्धू साहीव मीडिया प्रभारी राजवीर चौधरी, आयुष राज वर्मा.
ये भी पढ़ें: बैंक शाखाओं पर लटके ताले, सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन; हड़ताल का झारखंड में व्यापक असर
