खुशखबरी: एक साथ मिलेगा 3 माह का राशन, राज्य सरकार का बड़ा ऐलान

Ration News : राज्य के 2.88 करोड़ लोगों को एक साथ तीन महीने का राशन मिलेगा. राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का राशन एक साथ देने का फैसला लिया है.

Ration News : झारखंड के 2.88 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. राज्य के 2.88 करोड़ लोगों को एक साथ तीन महीने का राशन मिलेगा. राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने राशन कार्ड धारकों को जून, जुलाई और अगस्त तीन माह का राशन एक साथ देने का फैसला लिया है. आगामी भीषण गर्मी और मानसून के दौरान आपदा की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

आपदा के समय भी कोई भूखा न सोए – इरफान अंसारी

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा आगामी भीषण गर्मी और मानसून की गंभीरता को देखते हुए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत 2.88 करोड़ राशन कार्डधारी लाभुकों को एक साथ तीन माह का राशन दिया जायेगा. राशन कार्डधारी लाभुकों को जून, जुलाई और अगस्त तीनों माह का राशन एक साथ दिया जायेगा, ताकि आपदा के समय भी कोई भूखा न सोए.

इसे भी पढ़ें

मालामाल होंगी झारखंड की महिलाएं, मंईयां सम्मान की लाभुकों को एक साथ मिलेंगे 5000 रुपए, कर लें ये काम

युवाओं को मिलेगी अमीन की ट्रेनिंग, 1 साल का होगा कोर्स, नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए डिटेल्स

हजारीबाग के 18 आवासीय विद्यालय की छात्राओं पर खर्च होंगे 20 करोड़ रुपये, 15 मई तक मांगे गये निविदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >