झारखंड के इतिहास में पहली बार एक महिला बनी प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष, जानें कौन हैं रंजीता हेम्ब्रम

Jharkhand News: रंजीता हेम्ब्रम के अलावा सरायकेला खरसावां के डीडीसी प्रवीण गगराई ने भी इस पद के लिए नॉमिनेशन किया था. लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और सर्वसम्मति से रंजीत हेम्ब्रम को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया.

झारखंड के 22 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष चुनीं गयीं हैं. इनका नाम रंजीता हेम्ब्रम (Ranjita Hembram) है. रविवार (4 दिसंबर 2022) को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज (Ranchi College) के आर्यभट्ट सभागार (Aryabhatt Auditorium) में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आम सभा सह निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से रंजीता को अध्यक्ष चुन लिया गया. राहुल कुमार को महासचिव चुना गया है.

सरायकेला खरसावां के डीडीसी प्रवीण गगराई ने वापस लिया नामांकन

अध्यक्ष चुने जाने के बाद रंजीता हेम्ब्रम ने कहा कि वह संघ को सशक्त बनायेंगी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दूसरे राज्यों के समकक्ष सुविधा और सम्मान दिलाने का प्रयास करेंगी. इस पद के लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. रंजीता हेम्ब्रम के अलावा सरायकेला-खरसावां के डीडीसी प्रवीण गगराई ने भी इस पद के लिए नॉमिनेशन किया था. बाद में प्रवीण ने अपना नाम वापस ले लिया और सर्वसम्मति से रंजीत हेम्ब्रम को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया. यह पहला मौका है, जब किसी महिला को इस संघ का अध्यक्ष चुना गया है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अफसर बनेंगे IAS, केंद्र को भेजी गयी सूची, देखें लिस्ट

बीपीएससी की परीक्षा में थीं महिला टॉपर

बिहार प्रशासनिक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा पास करने के बाद रंजीता हेम्ब्रम प्रशासनिक सेवा में आयीं थीं. संयुक्त बिहार में आयोजित परीक्षा में वह महिला टॉपर थीं. पूरे बिहार में उनका ओवरऑल सातवां रैंक था. 41वें बीपीएससी 1998 बैच की अधिकारी रंजीता हेम्ब्रम रांची जिला के रातू प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रह चुकीं हैं.

कई सालों से नहीं हुआ था झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ का चुनाव

रंजीता हेम्ब्रम वर्तमान में झारखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद की संयुक्त सचिव हैं. वह झारखंड कम्बाइंड इंट्रेंस कंपटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) की डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन भी हैं. रंजीता हेम्ब्रम के अध्यक्ष चुने जाने से पहले राम कुमार सिन्हा इस संघ के अध्यक्ष थे. बता दें कि झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की का चुनाव कई सालों से नहीं हुआ था. आर्यभट्ट सभागार में आयोजित इस आम सभा के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे. संघ ने उनके समक्ष कुछ मांगें रखीं, जिस पर सीएम श्री सोरेन ने आश्वासन दिया कि वह प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की मांगों पर विचार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >