रांची के राणी सती मंदिर में सजा वाराणसी घाट का अद्भुत नजारा, नाव में विराजीं दादी जी

रांची के रातू रोड स्थित रानी सती मंदिर में भादों बदी अमावस्या महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. भक्तों ने वाराणसी घाट की अलौकिक झांकी और नाव में सवार दादी जी की छवि का खूब आनंद लिया.

रांची. राणी सती मंदिर, रातू रोड में भादों बदी अमावस्या महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया जा रहा है. विमल झुनझुनवाला की देखरेख में भव्य अलौकिक झांकी का निर्माण किया गया है. इसमें वाराणसी घाट का प्रारूप दर्शाया गया है और श्री गंगा नदी में दादी जी को नाव में विराजमान किया गया है. झांकी को देखने के लिए पहुंचे भक्त मंत्रमुग्ध हो गये और लोगों ने इसकी काफी प्रशंसा की.

भक्तों के आग्रह पर कुछ दिनों तक रहेगी झांकी

झांकी की भव्यता और आकर्षण को देखते हुए भक्तों ने इसे कुछ दिनों तक यथावत रखने का आग्रह किया है. भक्तों की मांग को देखते हुए दादी जी की झांकी को कुछ दिनों तक यथावत रखा जाएगा.

राजस्थानी वेशभूषा में 451 सुहागिन महिलाओं ने किया पाठ

महोत्सव के दौरान 451 सुहागिन महिलाओं ने राजस्थान की वेशभूषा में पाठ किया. पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं की मौजूदगी ने धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया. मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मुद्दे पर रामगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन, DC-SP कार्यालय घेरा; मधु कोड़ा भी पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >