रांची. रामनवमी के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, धार्मिक संस्थाओं और संगठनों ने स्वागत शिविर लगाया. सबसे ज्यादा शिविर अलबर्ट एक्का चौक पर लगाये गये. कोकर, लालपुर, थड़पखना, एचबी रोड, ओल्ड एचबी रोड, मेन रोड, कडरू रोड, कांके रोड सहित अन्य मार्गों पर जगह-जगह स्वागत शिविर लगाये गये. शिविरों में चना, पानी, शर्बत, तरबूज का वितरण किया गया. मुस्लिम और सिख संगठनों ने भी शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया.
इन्होंने भी लगाया सेवा शिविर
अलबर्ट एक्का चौक पर भारतीय नवयुवक परिषद संघ, विश्व सनातन महासंघ, बंगाली युवा चैरिटेबल ट्रस्ट, केशरवानी वैश्य सभा, वन बंधु परिषद, फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी, हरमू रोड पहाड़ी टोला रौनियार वैश्य समिति, जेएलकेएम छात्र विंग, भाजपा रांची महानगर, झामुमो, राजद, अस्तित्व पाउंडेशन, ब्रह्मर्षि नवयुवक संघ, श्री श्याम संघ, श्री राम वानर सेना, मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन, श्री बालाजी सेना समिति, अग्रवाल सभा, केंद्रीय युवा महावीर मंडल, हिंदू महापरिवार, चंद्रशेखर आजाद दुर्गापूजा समिति, महावीर मंडल महानगर आदि के स्वागत शिविर थे. वहीं मेन रोड में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, इमाम बख्श अखाड़ा, झारखंड तंजीम, पंजाबी हिंदू बिरादरी ने स्वागत सिविर लगाया. याथ ही डिस्टलरी छठ पूजा समिति, आशीर्वाद कल्याण समिति कोकर, वीर हनुमान मंदिर, नवयुवक संघ लालपुर चौक, सद्भावना मंच थड़पखना, युवा सेवा संघ इस्ट जेल रोड जैसे संगठनों ने भी स्वागत शिविर लगाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
