रांची महिला फुटबॉल लीग: लिटिल एंजेल गोवा, जेएसएसपीएस व नगड़ी जीते

छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को लिटिल एंजेल गोवा रेड, जेएसएसपीएस व नगड़ी की टीम ने जीत दर्ज की.

रांची. छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम स्वर्गीय अमिताभ चौधरी रांची महिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को लिटिल एंजेल गोवा रेड, जेएसएसपीएस व नगड़ी की टीम ने जीत दर्ज की. खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गये मैच में सशक्त क्लब व ब्लू पैंथर के बीच मुकाबला गोल रहित पर खत्म हुआ. दूसरे मैच में लिटिल एंजेल गोवा रेड ने रांची रेकर्स को 2-0 से हराया. इसमें 23वें व 30वें मिनट में लक्ष्मी कुमारी ने दो गोल किया. वहीं स्टेडियम ग्राउंड में खेले गये मैच में जेएसएसपीएस ने युवा क्लब को 3-0 से हराया. इसमें छठवें मिनट में बबिता कुमारी, आठवें मिनट में प्रियतम तिर्की, 51वें मिनट में सुसानी मिंज ने गोल किया. इसके बाद हुए मैच में एसएसएफसी ने जीटीएसक्स डार्क हॉर्स को 1-0 से हराया. इसमें 35वें मिनट में नेहा ने गोल किया. शुक्रवार को महिला लीग में कुल चार मैच खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >