Ranchi Weather: रांची में 24 घंटे में इतना गिर गया तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Ranchi Weather: झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. राजधानी रांची में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट आई है. जानें कल केसा रहेगा झारखंड का मौसम.

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ गयी है. न्यूनतम तापमान में इससे भी ज्यादा 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. आईएमडी के मुताबिक, रांची का उच्चतम तापमान 26.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी घटकर 13.2 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

रांची का उच्चतम तापमान 26.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी रांची के हिनू में सोमवार को उच्चतम तापमान 26.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. यहां का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. नामकुम में उच्चतम तापमान इससे भी कम 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. हालांकि, नामकुम के न्यूनतम तापमान की जानकारी नहीं दी गयी है.

सरायकेला का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान सरायकेला का रहा. चतरा का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम रहा. सरायकेला का उच्चतम तापमान 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, तो चतरा का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. इस दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि झारखंड का मौसम कल कैसा रहेगा, तो मौसम विभाग ने बताया है कि 25 फरवरी 2025 को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा, ऐसा अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

24 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

झरिया बाजार समिति की दुकानों पर दबंगों का कब्जा, 100 दुकान और गोदाम, 7 से ही आता है किराया

आज बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती मंदिर से खुलेंगे पंचशूल, कल होगी विशेष पूजा

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, जानें किस दिन पेश होगा बजट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >