Ranchi Weather: रांची में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ये है वेदर अपडेट

Ranchi Weather: रांची में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज. कब रहेगा कोहरा, कब छायेंगे बादल. रांची के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट. पढ़ें.

Ranchi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में आज सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया जाएगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में थोड़ी घट-बढ़ होने की संभावना है.

24 दिसंबर को बढ़ेगा तापमान, छाये रहेंगे बादल

रांची के मौसम केंद्र ने कहा है कि इसके बाद 24 दिसंबर (मंगलवार) को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है. सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. इसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

25 दिसंबर को रांची में कैसा रहेगा मौसम?

बुधवार (25 दिसंबर) को उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने रांची और आसपास के इलाके के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके मुताबिक, क्रिसमस के दिन सुबह कोहरा या धुंध रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. उच्चतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है.

रांची में 26 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

गुरुवार यानी 26 दिसंबर को उच्चतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. कहा है कि इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

27 दिसंबर को रांची का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 20.6 मिलीमीटर वर्षा खूंटी जिले के तोरपा में हुई. खूंटी के ही दियाकेल में भी 8 मिलीमीटर वर्षा हुई. पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में 2.4 मिलीमीटर और बहरागोड़ा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.

झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान कहां रहा?

इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान सिमडेगा जिले के बानो में और सबसे कम न्यूनतम तापमान चतरा में दर्ज किया गया. बानो का अधिकतम पारा 27 डिग्री सेंटीग्रेड और चतरा का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी देखा गया.

रांची के हिनू में उच्चतम तापमान 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड

राजधानी रांची के हिनू में उच्चतम पारा 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. वहीं, यहां का न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. आज अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई.

Also Read

खूंटी, मझगांव, बहरागोड़ा में बारिश के बाद रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड में वर्षा के बाद बढ़ा तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >