Ranchi Weather: रांची के तापमान में 1.4 डिग्री की आयी गिरावट, आज कैसा रहेगा मौसम

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.4 डिग्री की गिरावट आयी है. न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट आयी है. मौमस विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. यह भी बता दिया है कि सोमवार 4 अगस्त 2025 को रांची का मौसम कैसा रहने वाला है.

Ranchi Weather: रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. अधिकतम तापमान सामान्य से कम हो गया है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

रांची में 4 अगस्त को 2 बार वर्षा होने के आसार

मौसम केंद्र ने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार 4 अगस्त 2025 को आसमान में बादल छाये रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. यहां का अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री हो जाने का अनुमान है.

रांची के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट

मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा मानसून ट्रफ

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अमृतसर, चंडीगढ़, शामली, शाहजहांपुर, लखनऊ, छपरा, बांकुड़ा, कैनिंग से होते हुए मानसून ट्रफ पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है. पूर्वोत्तर बिहार और उससे सटे इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिलेगा.

हजारीबाग में हुई 78.4 मिमी वर्षा

मौसम विभाग ने अपने दैनिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि मौसमी गतिविधियां बता रहीं हैं कि 4 अगस्त से 7 अगस्त तक झारखंड में आंधी के साथ वर्षा होती रहेगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. अधिकतर जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 78.4 मिमी वर्षा हजारीबाग में हुई.

इसे भी पढ़ें

झारखंड का मौसम : 7 अगस्त तक वर्षा से राहत नहीं, कई जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर

मुआवजा के लिए संघर्ष कर रही नाइजर में आतंकी हमले में मारे गये भारतीय की पत्नी

झारखंड में 2.98 करोड़ की साइबर ठगी, सीआईडी ने गिरोह का किया भंडाफोड़, जमशेदपुर से एक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >