Ranchi Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, दिन भर हो रहा ठंड का अहसास

Ranchi Weather: सर्द हवाओं की वजह से रांची जिले में कनकनी बढ़ गई है. खासकर ग्रामीण इलाकों में. गांवों में आलम यह है कि दिन भर ठंड का अहसास हो रहा है.

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची में सर्द हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है. तमाड़ में मौसम पूरी तरह सर्द हो गया है. दिन भर ठंड का अहसास हो रहा है. लोग सुबह-शाम घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं. सुबह की दिनचर्या भी बदल गई है. लोग अपने जरूरी काम के लिए भी धूप आने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं. कोशिश रहती है कि सूर्यास्त से पहले घर लौट जाएं.

शाम होते ही चौक-चौराहों पर सन्नाटा

शाम होते ही चौक-चौराहों में सन्नाटा पसर जाता है. ठंड का असर सबसे ज्यादा असर राजधानी रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा रहा है. ऊनी और गर्म कपड़ों के अभाव में गरीबी में जी रहे लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना पड़ता है. जंगली इलाके में पहाड़ों की रात में ठंड के मौसम में ठंडी हवाओं के कारण अत्यधिक ठंड होती है.

ठंड बढ़ने से मजदूरों की बढ़ी परेशानी

रोज कमाने-खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को ठंड के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. छोटा दिन होने के बावजूद सुबह 9 बजे तक बाजार में पहुंचना और शाम तक काम करके घर लौट आने में परेशानी होती है. अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण स्कूली विद्यार्थी भी परेशान हैं.

Also Read

Dhanbad Weather: धनबाद में कंपकपाने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Jharkhand Weather: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण पर कैसा रहेगा मौसम? हफ्तेभर का ये है वेदर अपडेट

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >