RU ने बदला Executive MBA सेमेस्टर-2 का परीक्षा केंद्र, अब डोरंडा कॉलेज में होगी परीक्षा

रांची विश्वविद्यालय ने एक्सक्यूटिव एमबीए सेमेस्टर दो की परीक्षा के लिए नया केंद्र डोरंडा कॉलेज घोषित किया है। संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

रांची: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) के Executive MBA सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-26) के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है. अब विद्यार्थियों की परीक्षा डोरंडा कॉलेज में होगी.

पूर्व में Executive MBA सेमेस्टर-2 की परीक्षा के लिए पीजी गणित विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने केंद्र में बदलाव को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है.

परीक्षा 11 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से संशोधित परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान में रखने को कहा है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Kumar

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >