Train News: छठ से पहले ही पटना जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, दीपावली से पहले इन ट्रेनों में टिकट कटना बंद

Train News: यानी 22 अक्टूबर का टिकट आप नहीं कटा सकते. वेटिंग भी नहीं. 23 और 24 अक्टूबर के लिए वेटिंग टिकट उपलब्ध है. हालांकि, वेट लिस्ट क्रमश: 97 और 81 है. दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर 2022 के लिए अगर आप टिकट कटवाने की सोच रहे हैं, तो आपको निराशा हाथ लेगी.

Tain News: छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) के दौरान सभी लोग अपने गांव जाना चाहते हैं. छठ पूजा (Chhath Puja 2022) में शामिल होना चाहते हैं. अब तक जिन लोगों ने टिकट नहीं कटवाया है, उनके लिए छठ महापर्व में ट्रेन से गांव जाना मुश्किल हो गया है. रांची से पटना जाने वाली सभी ट्रेनों (Train to Bihar) के टिकट फुल हो चुके हैं. कुछ ट्रेनों के तो आप टिकट भी नहीं कटा सकते. दीपावली (Deepawali) पर घर जाने के इच्छुक लोग भी टिकट बुक (Train Ticket Booking) नहीं करवा पा रहे हैं.

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का 27 अक्टूबर तक नहीं कटेगा टिकट

भारतीय रेलवे (Indian Railways) के लिए ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के मुताबिक, 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 22 अक्टूबर का टिकट उपलब्ध नहीं है. रिग्रेट लिख दिया गया है. यानी 22 अक्टूबर का टिकट आप नहीं कटा सकते. वेटिंग भी नहीं. 23 और 24 अक्टूबर के लिए वेटिंग टिकट उपलब्ध है. हालांकि, वेट लिस्ट क्रमश: 97 और 81 है. दीपावली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर 2022 के लिए अगर आप टिकट कटवाने की सोच रहे हैं, तो आपको निराशा हाथ लेगी. इस दिन का भी आपको टिकट नहीं मिलेगा. 26 और 27 अक्टूबर को भी इस ट्रेन की यही स्थिति है.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस की बढ़ रही वेटिंग लिस्ट

पटना जाने के लिए एक और ट्रेन है. 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस. इस ट्रेन में अभी टिकट कटना बंद नहीं हुआ है, लेकिन वेटिंग लगातार बढ़ता जा रहा है. 22 अक्टूबर को 133 वेटिंग है, तो 25 अक्टूबर को 168. 26 अक्टूबर को यह 180 और 27 अक्टूबर को 193 वेटिंग लिस्ट चल रहा है. हां, 23 और 24 अक्टूबर की प्रतीक्षा सूची थोड़ी छोटी है. इन दोनों दिनों के लिए वेटिंग लिस्ट क्रमश: 54 और 22 है. किस्मत अच्छी रही, तो हो सकता है 24 तारीख का टिकट कन्फर्म हो जाये.

पाटलिपुत्र में वेटिंग लिस्ट सबसे कम

हटिया से पटना के बीच चलने वाली 18622 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में अभी टिकट कटना बंद नहीं हुआ है. स्लीपर क्लास में 22 अक्टूबर की वेटिंग लिस्ट 74 है, तो 23 अक्टूबर की 52. इसके बाद 24 अक्टूबर की प्रतीक्षा सूची 46 है. 25 अक्टूबर की 127, तो 26 अक्टूबर की 141 और 27 अक्टूबर की 129 है. यानी इस ट्रेन का काउंटर टिकट लेकर आप ट्रेन की यात्रा कर सकते हैं. ये पूरी जानकारी स्लीपर क्लास की है.

Also Read: Indian Railways : त्योहार को लेकर 21 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की हुई घोषणा, शुरू हुई बुकिंग 14:40 घंटे में रांची से पटना पहुंचाती है पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

सबसे कम समय में रांची से पटना पहुंचाने वाली ट्रेन की बुकिंग के बारे में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कोई डिटेल उपलब्ध नहीं है. पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सिर्फ 7:55 घंटे में रांची से पटना पहुंचा देती है, जबकि हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से यात्रा करने पर आप 9:10 घंटे में पटना पहुंचते हैं. हटिया-इस्लामपुर से अगर जाते हैं, तो आपको 10:30 घंटे लगते हैं और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 14:40 घंटे में रांची से पटना जंक्शन तक पहुंचाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >