मनोज लाल की रिपोर्ट
Ranchi Flyover Project : झारखंड की राजधानी रांची को और तीन फ्लाई ओवर मिलेगा. इसके लिए अरगोड़ा, हरमू और करमटोली फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा. इन फ्लाई ओवर के निर्माण को लेकर सारी अड़चनें दूर हो गई है. इसके बाद इन परियोजनाओं को टेंडर में भेज दिया गया है. स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (साज) के माध्यम से इनका काम कराया जाएगा. ऐसे में साज ने इन योजनाओं के लिए कंपनियों से रेक्वेस्ट फोर प्रपोजल (आरएफपी) की मांग की गई है. इसके लिए नोटिस जारी किया गया है. इन योजनाओं को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (इपीसी) मोड में बनाया जाएगा. इसमें कंपनी ही निर्माण को लेकर सारा कार्य करेगी. आवश्यकता पड़ने पर डिजाइन में मामूली संशोधन का भी प्रस्ताव देगी. 17 अगस्त तक इ टेंडर के माध्यम से आरएफपी आवेदन समार्पित किया जा सकेगा. वहीं 18 अगस्त को इसे ओपेन किया जाएगा. इसके बाद टेंडर का निबटारा होगा.
इन योजनाओं का निकला टेंडर
अरगोड़ा चौक फ्लाई ओवर
अरगोड़ा चौक फ्लाई ओवर का निर्माण 223.14 करोड़ रुपये की लागत से होगा. इसे हरमू रोड पर काव्स रेस्टुरेंट के निकट से डिबडीह बि्रज के पहले तक बनाया जाएगा. वहीं अरगोड़ा चौक से कचहल मोड़ की ओर चापुटोली और अशोक नगर की रोड नंबर तीन तक बनाया जाएगा. इस तरह चारों इससे आने-जाने की व्यवस्था होगी. इसकी कुल लंबाई 3.804 किमी होगी.
करमटोली चौक फ्लाई ओवर
इस फ्लाई ओवर को करमटोली चौक से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक बनाया जाएगा. इसकी लंबाई 3.216 किमी की होगी. मुख्य फ्लाई ओवर की लंबाई 2.7 किमी होगी, जबकि 0.52 किमी मोरहाबादी के लिए लिंक रोड होगा. इसका इस्तेमाल मोरहाबादी मैदान (स्टेडियम) की ओर से आने वाले लोग कर सकेंगे. इस परियोजना की लागत 351 करोड़ होगी. इसमें निर्माण के साथ ही भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, यूटिलिटी शिफ्टिंग, सौंदर्यीकरण की राशि भी शामिल है.
हरमू फ्लाई ओवर
यह फ्लाई ओवर सहजानंद चौक के पहले से शुरू होगा, जो हरमू रोड और रातू रोड को क्रॉस करके कांके रोड पर एसीबी कार्यालय के पहले तक जाएगा. इसे जज कॉलोनी के पास उतारा जाएगा. इसकी लंबाई करीब 3.5 किमी की होगी. इसका दोबारा टेंडर जारी किया जा रहा है. पहली बार टेंडर जारी किया गया था, लेकिन इसमें कुछ संशोधन किया गया. इसके बाद अब जाकर टेंडर जारी हो रहा है. इसमें सहजानंद चौक की ओर से जाने वाले वाहनों को रातू रोड जाने के लिए उतरने की व्यवस्था गौशाला के सामने होगी.
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक
यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
