रांची के करमटोली तालाब के पास बनेगा झारखंडी फूड मार्केट, नाइट मार्केट की भी तैयारी

रांची के करमटोली तालाब के पास 51 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर एक विशेष 'झारखंडी फूड मार्केट' विकसित किया जाएगा. यह स्थल झारखंड की सांस्कृतिक और पारंपरिक खान-पान की पहचान को बढ़ावा देगा. इसे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है.

Karamtoli Food Market: रांची के करमटोली तालाब के पास 51 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है. इस जगह के उपयोग की संभावनाओं को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों और अभियंताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने यहां विशेष वेंडिंग जोन विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने कहा कि इसे सामान्य बाजार नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक और पारंपरिक खान-पान की पहचान को बढ़ावा देने वाले 'झारखंडी फूड मार्केट' के रूप में विकसित किया जाये.

पाथवे, पार्किंग व नागरिक सुविधाओं पर जोर

नगर आयुक्त ने अभियंताओं को ऐसा डिजाइन तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाये. प्रस्तावित योजना में सुव्यवस्थित पाथवे, पार्किंग स्थल, शेड, शौचालय, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं को शामिल करने की बात कही गयी. स्थल की सुंदरता और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए आकर्षक झारखंडी कलाकृतियों की पेंटिंग और सुविधाजनक स्वरूप विकसित करने पर भी जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: रांची: PM के रोजगार मेले में 143 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CCL सभागार में मंत्री संजय सेठ ने बांटे नियुक्ति पत्र

नाइट मार्केट बनेगा, एक जगह मिलेंगे झारखंडी व्यंजन

नगर आयुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल वेंडर्स को स्थायी स्थान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि शहरवासियों को झारखंडी व्यंजनों का स्वाद एक ही जगह पर उपलब्ध कराना भी है. व्यवस्थित रूप से विकसित होने के बाद यह स्थल रांचीवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा. भविष्य में इसे नाइट मार्केट के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य किया जायेगा

ये भी पढ़ें: CCL कर्मियों के लिए प्रमोशन का सुनहरा मौका : लेखा लिपिक ग्रेड-II के 35 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >