रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट तक आरओबी का निर्माण तेज. दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य, यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम.

रांची. रांची रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित पुनर्विकास कार्य के तहत यात्रियों की आवाजाही में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आने वाले दिनों में स्टेशन के साउथ गेट से यात्रियों के प्रवेश और निकासी की व्यवस्था शुरू की जायेगी. इसके बाद स्टेशन का वर्तमान मुख्य द्वार यानी नॉर्थ गेट बंद कर दिया जायेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए चुटिया के समीप आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कराया जा रहा है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार करीब 800 मीटर लंबे इस आरओबी के निर्माण पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे. दो लेन का यह आरओबी चुटिया स्थित इंडियन ऑयल से स्टेशन के साउथ गेट को जोड़ेगा. इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा होगी और आवागमन भी सुगम होगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरओबी को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. पुनर्विकास पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

पुनर्विकास के बाद स्टेशन पर एक समय में लगभग 35 हजार यात्रियों की आवाजाही संभव होगी. फूड प्लाजा क्षेत्र में करीब 2,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. परियोजना पर कुल 447 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. इसमें से 330 करोड़ रुपये स्टेशन भवन निर्माण पर और शेष राशि इंटीरियर, फर्नीचर व अन्य सुविधाओं पर खर्च होगी. स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं, जिससे लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत पूरी होगी.

सुविधाओं का विस्तार

स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र को विस्तारित किया जा रहा है, जहां एक साथ सैकड़ों वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी. यह कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच रहा है. निर्माण एजेंसियां तेजी से काम कर रही है, ताकि परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके. यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर पार्किंग व्यवस्था शुरू की जायेगी.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन के बाद JPSC-JSSC सुधार की राह कौन संभालेगा? छात्रों से संवाद की जिम्मेदारी अब किसके कंधे पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >