Indian Railways : झारखंड से बिहार चलने वाली इस ट्रेन को लेकर आई बड़ी खबर

Indian Railways : झारखंड की राजधानी रांची के लोगों के लिए रेलवे एक बड़ी खबर लेकर आया है. रांची सासाराम एक्सप्रेस अलग-अलग तारीख में पिस्का से चलेगी.

Indian Railways : कोडरमा जक्शन के रास्ते झारखंड की राजधानी रांची और बिहार के सासाराम के बीच यात्रा करने वालों को एक महीना अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. रांची यार्ड में चल रहे रिमॉडलिंग कार्य के कारण दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है. इस अवधि में ट्रेन रांची स्टेशन तक नहीं जायेगी, बल्कि पिस्का स्टेशन से ही यात्रा शुरू और समाप्त होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रेन की स���चालन व्यवस्था और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 18635 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 से 27 दिसंबर, 29 दिसंबर से तीन जनवरी और पांच से सात जनवरी तक रांची स्टेशन की जगह पिस्का स्टेशन से चलेगी. इसी तरह वापसी वाली ट्रेन संख्या 18636 सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 24 से 28 दिसंबर, 30 दिसंबर से चार जनवरी एवं छह से आठ जनवरी तक पिस्का स्टेशन तक ही पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर झारखंड को मिल सकती है अच्छी खबर

यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने तक यात्रियों को रांची स्टेशन से ट्रेन पकड़ने या वहीं उतरने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह परिवर्तन यात्रियों की सुरक्षा और रांची स्टेशन की भविष्य की बेहतर संरचना के लिए आवश्यक है. कार्य पूर्ण होने के बाद सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित संचालन व्यवस्था में लौट आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >