रांची: सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Ranchi News: रांची सदर अस्पताल में बुढ़मू निवासी संतोष कुमार साहू की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. मामले को लेकर अस्पताल में करीब दो घंटे तक तनाव बना रहा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से बिपिन की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची के सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद इलाज की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुढ़मू निवासी संतोष कुमार साहू की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. 

क्या है मामला? 

संतोष कुमार साहू को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह मंगलवार की रात करीब 11 बजे खुद गाड़ी चलाकर रांची के सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें बताया गया कि इमरजेंसी में बेड उपलब्ध नहीं है. चिकित्सा कर्मियों ने उनकी प्राथमिक जांच-पड़ताल करते हुए मरीज को पीलिया बताया, इसके बाद उन्हें पांचवां तल्ला पर वार्ड में एडमिट करने को भेज दिया गया. जब वह वहां गए तो वहां भी उन्हें बिस्तर उपलब्ध नहीं कराया गया. इसके बाद उनके परिजन बाहर के रेडियोलॉजी सेंटर ले जाकर उनका अल्ट्रासाउंड कराया. बुधवार सुबह के बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें वापस दिन में एक बजे के करीब अस्पताल में दाखिल कराया. 

मौत के बाद परिजनों का हंगामा 

अस्पताल के इमरजेंसी में लाने के बाद उनकी मौत हो गई. इसके बाद परिजन ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ से उपचार में लापरवाही बरतने की शिकायत करने लगे. अस्पताल में दो घंटे तक हंगामा चलता रहा.

उपाधीक्षक पहुंचे, कराया शांत 

हंगामा की सूचना पाकर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश कुमार सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बूझाकर शांत कराने की कोशिश की. उन्होंने परिजनों की शिकायत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने को निर्देश दिए. इसके बाद मौके पर मौजूद पवन कुमार साहू, पिता बासुदेव साहू और प्रदीप महतो ने शिकायत वापस ले ली. अस्पताल प्रबंधन ने उनके शव को परिजनों के कहने पर निवास स्थान तक पहुंचाया. 

इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >