Ranchi Rain: सीएम सर, देखिए समंदर बन गया, आधे घंटे की बारिश में हरमू रोड जलमग्न

Ranchi Rain News: सीएम सर, देखिए समंदर बन गया. यह प्रतिक्रिया रांची के हरमू रोड में किसी ने उस वक्त दी, जब वर्षा से जलमग्न सड़क से चंपाई सोरेन का काफिला गुजरा.

Ranchi Rain News: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार (21 जून) की शाम को आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई. मानसून के आगमन से पहले हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन कई जगह सड़कें जलमग्न हो गईं.

जलमग्न सड़क से गुजरा सीएम चंपाई सोरेन का काफिला

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का काफिला हरमू रोड से गुजर रहा था. उनके काफिले को जलमग्न सड़क से गुजरना पड़ा. इस दौरान सड़क के किनारे मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो शूट किया. इस वीडियो में लोगों को कहते सुना जा रहा है- सीएम सर, देखिए. समंदर बन गया.

रांची में आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश

सड़क किनारे कई स्कूटी खड़ी है. उसके आधे पहिये पानी में डूबे हैं. जलमग्न सड़क से सीएम चंपाई सोरेन का काफिला गुजरने के बाद और भी कई वाहन गुजरे. इस दौरान एक शख्स लगातार तरह-तरह के कमेंट करता रहा. बता दें कि आज का मौसम अचानक शाम में बदल गया. मौसम में बदलाव से पहले मौसम केंद्र ने शाम को एक चेतावनी जारी की, जिसमें कहा कि 3 घंटे में झमाझम बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है.

4:53 बजे मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने शाम को 4:53 बजे तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की. कहा कि रांची शहर में अगले 3 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. साथ में तेज हवा भी देखी जा सकती है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है.

जल्द झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून : मौसम वैज्ञानिक

उधर, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि जल्दी ही मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा. उन्होंने बताया कि अगले 5 दिन तक झारखंड में कई जगह झमाझम बारिश होगी. साथ ही कई जगहों पर वज्रपात भी होंगे. उन्होंने कहा कि संताल परगना में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने 21 जून से 24 जून तक झारखंड में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: सावधान! रांची शहर में बारिश और वज्रपात का मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Kal ka Mausam : झारखंड की ओर बढ़ रहा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

मॉनसून की आहट से सुकून, रिमझिम फुहारों से भीगी रांची, नीचे आया पारा

Jharkhand Weather: झारखंड में कब प्रवेश करेगा मॉनसून? आज येलो अलर्ट के साथ इन इलाकों में भारी बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >