रांची रेल डिविजन को मिल सकती है नई सौगात, 634 किमी रेल लाइन का किया जायेगा विस्तार

रांची रेल डिविजन को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है. रेल नेटवर्क के विस्तार की उम्मीद जगी है, जहां 634 किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई जाएंगी. जानें किन परियोजनाओं को मिलेगी मंजूरी.

Ranchi Rail Division: रांची रेल डिविजन को आने वाले दिनों में नई सौगात मिल सकती है. रेल नेटवर्क के विस्तार की उम्मीद जगी है. रेलवे बोर्ड से जल्द ही पांच महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है. इन परियोजनाओं के तहत झारखंड में 634 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण प्रस्तावित है. इसमें 236 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण (डबलिंग) तथा 398 किलोमीटर नयी रेल लाइन बिछाने की योजना शामिल है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से झारखंड में रेल संपर्क बेहतर होगा और ट्रेनों के संचालन में भी उल्लेखनीय सुधार आयेगा.

मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी पांचों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेज दी गयी है. मंजूरी मिलते ही संबंधित रेल खंडों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. प्रस्तावित परियोजनाओं में चांडिल-मुरी रेलखंड की 68 किलोमीटर डबलिंग लाइन, बड़काकाना-मुरी रेलखंड की 58 किलोमीटर डबलिंग लाइन, रांची- टोरी रेलखंड की 110 किलोमीटर डबलिंग लाइन, नामकुम-कांड्रा के बीच 106 किलोमीटर नयी रेल लाइन तथा धर्मजयगढ़ (छत्तीसगढ़) -लोहरदगा के बीच 292 किलोमीटर नयी रेल लाइन का निर्माण शामिल है. इन परियोजनाओं से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों दोनों के परिचालन को गति मिलेगी. 

रेल प्रबंधक ने बताया 

रेलवे बोर्ड को भेजा गया है परियोजनाओं का डीपीआर रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक करुणानिधि सिंह ने बताया कि इन सभी परियोजनाओं का डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है. बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी. कहा कि डबलिंग व नयी रेल लाइनों के निर्माण से रांची रेल डिविजन का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा. इससे ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी और ट्रेनों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. 

परियोजनाओं के पूरा होने के बाद माल परिवहन को गति मिलेगी 

डीआरएम डीआरएम ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रांची रेल डिविजन में नयी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. साथ ही माल परिवहन को गति मिलेगी, जिससे औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी लाभ पहुंचेगा. रेलवे को उम्मीद है कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से झारखंड के रेल नेटवर्क को नयी मजबूती मिलेगी और यात्रियों को बेहतर एवं तेज रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी. 

इसे भी पढ़ें: नेमरा में छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, 'सरकार की आंख भी है, कान भी है'

इसे भी पढ़ें: सीधे पाकिस्तान से जुड़े थे अरसद महफूज और शाहीन के तार, कोडरमा पुलिस ने किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >