रांची प्रेस क्लब रिजल्ट : प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र बने अध्यक्ष, जानें किस पद पर कौन बने विजेता

रांची प्रेस क्लब की मतगणना पूरी हो गयी है, और इसका रिजल्ट भी जारी हो गया है, प्रभात खबर अखबार के स्थानीय संपादक संजय मिश्र रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष के पद पर पिंटू दुबे ने कब्जा जमाया.

रांची : वरिष्ठ पत्रकार सह प्रभात खबर अखबार के स्थानीय संपादक संजय मिश्र रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गये हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अखिलेश कुमार सिंह को 93 वोट से हराया. रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रविवार को वोट डाले गये थे.

सोमवार को हुई मतगणना के अनुसार, संजय मिश्र को 371, अखिलेश कुमार सिंह को 278 और आनंद कुमार को 117 मत प्राप्त हुए. नोटा के तहत दो मतों की गिनती हुई. कुल 93 वोट से संजय मिश्र जीते.

अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय मिश्र ने कहा कि पत्रकार साथियों ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. द रांची प्रेस क्लब को बौद्धिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान के तौर पर स्थापित करने का संयुक्त प्रयास किया जायेगा. इस कार्य को पूरा करने के लिए अपने कार्यकाल के दौरान अन्य सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे.

उपाध्यक्ष-सचिव पद पर कांटे की टक्कर :

उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली. अंत में एक वोट से उपाध्यक्ष पद पर पिंटू दुबे और आठ वोटों के मामूली अंतर से जावेद अख्तर सचिव पद पर जीतने में कामयाब रहे. संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा और कोषाध्यक्ष पद पर सुशील सिंह मंटू ने चुनाव जीता. कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए देर रात तक मतों की गिनती जारी थी.

अध्यक्ष

संजय मिश्र 371

अखिलेश कुमार सिंह 278

उपाध्यक्ष

पिंटू दुबे 193

जयशंकर कुमार 192

सचिव

जावेद अख्तर 288

दिव्यांशु कुमार 280

संयुक्त सचिव

अभिषेक सिन्हा 200

रंगनाथ चौबे 149

कोषाध्यक्ष

सुशील सिंह मंटू 288

सौरभ कुमार 201

नये कार्यकारिणी सदस्यों के नाम

1. रुपम 399

2. मानिक बोस 386

3. रंजन संजय कुमार 324

4. शानू किसलय 319

5. धर्मेंद्र गिरी 315

6. परवेज कुरैशी 281

7. राज वर्मा 277

8. सुनील गुप्ता 252

9. राकेश कुमार 227

10. दीपक जयसवाल 223

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >