Ranchi Polytechnic Hostel पर पास आउट छात्रों का कब्जा, नए छात्रों की एंट्री रोकी तो मचा बवाल

रांची के राजकीय पॉलिटेक्निक में हॉस्टल अलॉटमेंट को लेकर मंगलवार को छात्रों ने हंगामा किया. पास आउट छात्र हॉस्टल खाली नहीं कर रहे, जिससे नए छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है. कॉलेज प्रशासन के सामने हॉस्टल व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

रांचीः बहुबाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक ब्यॉज कॉलेज में हॉस्टल अलॉटमेंट को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया. प्रथम वर्ष में नामांकित काफी संख्या में छात्र हॉस्टल में रहने के लिए कॉलेज परिसर पहुंचे, लेकिन उन्हें हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. इससे छात्र नाराज हो गये और परिसर में हंगामा करने लगे. सूचना मिलने पर प्राचार्य डॉ ए रहमान समेत अन्य शिक्षक कॉलेज पहुंचे और छात्रों को समझाया.

पास आउट छात्रों के कब्जे में हैं हॉस्टल

कॉलेज में दो हॉस्टल हैं, जिनमें पास आउट कई विद्यार्थी अभी भी रह रहे हैं. कॉलेज प्रशासन की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे सभी पास आउट छात्रों को तत्काल हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने पास आउट छात्रों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन से शिकायत की थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने पास आउट छात्रों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया, लेकिन इसके बावजूद किसी छात्र ने हॉस्टल खाली नहीं किया.

ये भी पढ़ें- RIMS Dental College के इंटर्न डॉक्टरों ने रोकी OPD ! निदेशक के आश्वासन पर खत्म हुई हड़ताल

सीनियर छात्रों ने बुलाया, पुलिस ने रोका

इधर, प्रथम वर्ष में नामांकित छात्र कॉलेज परिसर पहुंचे. छात्रों का कहना था कि सीनियर छात्रों ने उन्हें हॉस्टल में रहने के लिए बुलाया है. लेकिन परिसर में मौजूद पुलिस ने उन्हें हॉस्टल की ओर जाने से रोक दिया. इसके बाद वहां हंगामा बढ़ गया. हंगामे की जानकारी मिलने पर प्राचार्य डॉ ए रहमान सहित अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रथम वर्ष के छात्रों को समझाया कि जब तक हॉस्टल का विधिवत अलॉटमेंट नहीं होता, तब तक उन्हें हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सीनियर छात्र भी पहुंचे, समझाने के बाद लौटे

कुछ देर बाद सीनियर छात्र भी कॉलेज परिसर पहुंच गए और प्रथम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल में ले जाने का प्रयास करने लगे. हालांकि प्राचार्य और शिक्षकों ने सख्ती दिखाते हुए छात्रों को समझाया. इसके बाद सीनियर छात्र वापस लौट गए. इस दौरान कॉलेज परिसर में कुछ समय तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

कॉलेज परिसर में चल रहा नए भवन का निर्माण

इधर, राजकीय पॉलिटेक्निक ब्यॉज कॉलेज परिसर में राज्य सरकार की ओर से नये भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है. हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और नए नामांकित विद्यार्थियों को लेकर उत्पन्न स्थिति के बीच कॉलेज प्रशासन के सामने हॉस्टल व्यवस्था को लेकर चुनौती बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- प्रिंस खान को भाई बंटी खान ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो धनबाद लौटो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >